विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की बैठक समपन्न

अमरपाटन। विश्व हिंदू परिषद की मैहर जिला की बैठक अमरपाटन नगर में प्रांत संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह और प्रांत कोषाध्यक्षआलोक सिंह के सानिध्य में बैठक संपन्न हुई । इस बैठक में प्रांत विभाग व जिले के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में धर्म रक्षा निधि व राम मंदिर निर्माण हेतु हिंदू समाज द्वारा सहयोग निधि एकत्रित कर तथा राम मंदिर निर्माण समिति के कार्यकर्ताओं के द्वारा विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में इसे राम कार्य में समाज का सहयोग पूरे राम मंदिर में होगा। ऐसी विचारधारा रखते हुए हिंदू संगठनों ने समाज के प्रत्येक वर्ग से मंदिर निर्माण कार्य में सहभागी बनने का आग्रह विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा। संगठन विस्तार के साथ-साथ हिंदू समाज के प्रत्येक व्यक्ति से ग्राम स्तरों पर जाकर कार्यकर्ता के द्वारा इस दिव्य कार्य में सहभागी बनने के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे। इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाकर आगे कार्य करने के लिए भी चर्चा की गई। इस बैठक में उपस्थित पदाधिकारी प्रांत धर्म प्रसार संयोजक राजेंद्र सिंह, विभाग संगठन मंत्री आलोक शर्मा, जिला अध्यक्ष महेंद्र द्विवेदी, जिला कोषाध्यक्ष राघवेंद्र मिश्रा, जिला सह मंत्री अतुल त्रिपाठी, जिला संयोजक बजरंग दल महेश तिवारी, जिला भागवत शुक्ला, जिला गोरक्षा प्रमुख अरविंद शर्मा, जिला सह संयोजक राकेश सिंह, जिला सत्संग प्रमुख सुमित मिश्रा, आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।



