डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

छह माह से बन्द पड़ी नल जल योजना

एक किलोमीटर दूर से गाँव के लोग पानी लेकर आते हैं घर
डिंडोरी। जिले के ग्राम पंचायत सेनगुड़ा भर्रा टोला विकास खंड करंजिया में पेयजल का ये हाल है यहाँ पर पाया गया कि विगत कई माह से पानी की सप्लाई बंद पड़ी हुई हैं । इस बात को लेकर उपभोक्ता जनकल्याण संगठन डिंडोरी केजिला अध्यक्ष राकेश कुमार आर्मो ने इस जगह पर जनसंपर्क करते हुए पाया। ग्राम पंचायत सेनगुड़ा भर्रा टोला में देखा कि हर एक कुंआ का यही हाल है जमीनी स्तर की बात करें तो गाँव के उपस्थिति लोगों ने इस परेशानी की बात रखी । यहाँ के ग्राम रहवासियों ने बताया कि एक पेयजल व्यवस्था है । हर एक घर में पानी टंकी से वाटर सप्लाई का कनेक्शन है पर विगत कुछ माह से वह बन्द पड़ी हुई हैं । इन छः महीने से बंद है, बरसात के समय में पानी तो आसपास मिल जाता रहा है । लेकिन बरसात खत्म होते होते लोगों को पानी के लिए दूर-दूर तक भटकना पड़ता है । और भी लोगों ने इस बात को बताते हुए कहा कि हम लोगों को घर से एक किलोमीटर की 1 कि.मी. दूरी सफर तय किए बिना हमें घटीया उतरे चढ़े बिना पानी नहीं मिलता है ।
वही ग्राम के वर्तमान मुखिया सरपंच सचिव से सिकायत करने पर सरपंच का जवाब मिला- कि पुराने सरपंच नहीं बनवा पाए तो मैं कंहा से बनवाऊं ये कहना है इन पंचायत के सरपंच व सचिव का । इस प्रकार से गाँव के लोगों के साथ दुर्व्यवहार करना और समय पर पंचायत में कार्य पूर्ण न करने से होती हैं आम जनता परेशान ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page