मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

जल सरंक्षण के लिए अधिक से अधिक तालाब बनाएं: श्री बोरकर


संभागायुक्त ने की विभिन्न विभागों की विस्तृत समीक्षा

मण्डला। जबलपुर संभागायुक्त चंद्रशेखर बोरकर ने योजना भवन में विभिन्न विभागों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने जिले में चल रहे उपार्जन कार्याे के बारे में जाना। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले की उपार्जन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उपार्जन केंद्र, किसान पंजीयन, परिवहन की स्थिति के बारे में बताया। श्रीमती सिंह ने जिले में उपलब्ध बारदाने और किसान भुगतान के बारे में जानकारी दी। आयुक्त ने मनरेगा के अंतर्गत जिले में चल रहे विकास कार्याे के बारे में पूछा। उन्होंने मनरेगा योजना की वित्तीय वर्ष 2020-21 की भौतिक और वित्तीय प्रगति के बारे में जानकारी ली। श्री बोरकर ने कुल जॉब कार्ड, सक्रिय जॉबकार्ड, लेबर बजट लक्ष्य, सृजित मानव कार्य दिवस तथा दिए गए लक्ष्य के अनुपात में प्राप्त उपलब्धि के बारे में जानकारी ली। उन्होने कामगार सेतु पोर्टल की समीक्षा भी की। आयुक्त श्री बोरकर ने जिले में बनाये गए नए तालाब निर्माण कार्य के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि जल सरंक्षण के लिए अधिक से अधिक तालाब बनाये। उन्होंने जल संसाधन विभाग को तालाब निर्माण कार्य में सक्रिय सहयोग करने के निर्देश दिए।
श्री बोरकर ने जिले में सड़कों की स्थिति तथा निर्माणाधीन सड़कों के बारे में पूछा। उन्होंने वनाधिकार दावों की स्थिति तथा अनुविभागवार प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने एसडीओ फॉरेस्ट को जल्द प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए। संभाग आयुक्त ने कलेक्टर को वनाधिकार पट्टों के नामांतरण के कार्य पर सतत् निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की भी समीक्षा की। उन्होंने अपलोड खातों की संख्या के बारे में पूछा। श्री बोरकर ने बैगा माताओं के आहार अनुदान की विकासखंडवार जानकारी ली। उन्होंने जिले में संचालित सैम-फ्री मंडला अभियान की समीक्षा करते हुए अब तक कुपोषण की स्थिति से बाहर आये बच्चों की आंकडे़वार जानकारी ली। उन्होंने जिले की शिशु मृत्यु दर की स्थिति जानी तथा शिशु अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने शिशु रोग विशेषज्ञ से जिले में शिशु मृत्यु के कारण जाने तथा शिशु मृत्यु दर को बेहतर करने सुझाव मांगे। आयुक्त ने शिशुओ की बेहतर स्वस्थ्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए स्टॉफ की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने शिशु अस्पताल में 2 वेंटिलेटर तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह, जिला पंचायत सीईओ तन्वी हुड्डा, एडीएम मीना मसराम, एसडीएम प्रथम कौशिक तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page