मध्य प्रदेशसतना दर्पण

श्रीसीताराम विवाहोत्सव एवम भव्य शोभायात्रा 19 को

तैयारियों को लेकर हुई बड़ा अखाड़ा मैहर में बैठक सम्पन्न।

गोवर्धन गुप्ता मैहर। राम जानकी मंदिर ट्रस्ट में श्री श्री 108 श्री सीता बल्लभ शरण जू महराज की उपस्थिति में, श्री सीताराम विवाहोत्सव एवम भव्य शोभायात्रा शनिवार 19 दिसम्बर 2020 की तैयारियों को लेकर पत्रकारों से हुई चर्चा ये रहे उपस्थित एसडीएम सुरेश अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष धर्मेश घई, पार्षद नितिन ताम्रकार, प्रभात द्विवेदी, एवम क्षेत्र के समाज सेवी व बड़ा अखाड़ा मन्दिर ट्रस्ट के भक्त मण्डली के भक्त उपस्थित रहे। राम जानकी मंदिर ट्रस्ट के सबसे बड़े भक्तनितिन ताम्रकार ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री सीताराम विवाहोत्सव की शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम के साथ निकाला जाएगा और मथुरा के राधाकृष्ण व अन्य कलाकारों द्वारा व हाथी घोड़ा सहित जगह जगह तोपो की सलामी फूल वर्षा करते हुए राम जानकी मंदिर बड़ा अखाड़ा परिषर से 19दिसम्बर शाम 4 बजे शोभायात्रा का शुभारंभ होगा जो दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर होते हुए नगर पालिका अध्यक्ष धर्मेश घई के घर से होते हुए किला चौक बारात पहुचेगी जहाँ किला की महारानी साहिबा द्वारा ठाकुर जी एवम श्रीसीताराम की पूजन अर्चन के बाद शोभायात्रा आगे बढ़ेगी जो रहीम चौक, रंगलाल चौक, चौरसिया मुहल्ला होते हुए शारदा टाकीज चौक, कोतवाली होते हुए घंटाघर , कटरा बाजार, काली माता मंदिर, सिंधी कालोनी, रेलवे स्टेशन चौक, स्टेट बैंक चौक, चंडी देवी मंदिर होते हुए पुनः घंटाघर होते हुए अलाउदीन चौक होते हुए पुनः बड़ा अखाड़ा बारात पहुचेगी जहा विधिवत पूजन अर्चन कर भगवान श्रीसीताराम विवाह संपन्न होगा। वही नितिन ताम्रकार ने मैहर क्षेत्र की जनता से अपील की है कि भगवान राम की बारात का स्वागत अपने अपने घरों के बाहर करे व ज्यादा से ज्यादा भक्त बारात में शामिल होकर शोभायात्रा की शोभा बढ़ाये आप सबका सेवक पार्षद नितिन ताम्रकार मैहर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page