डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

करोड़ों रुपए के बांध निर्माण के बाद भी किसान खेतों की सिंचाई से वंचित

नहीं कराई गई नहरों की साफ सफाई क्षेत्रीय किसान परेशान

डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले के बजाग जनपद क्षेत्र अंतर्गत करोड़ों रुपए के बांध निर्माण से किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा। बताया गया कि नहरों की साफ-सफाई अभी तक नहीं कराई गई और ना ही नहर से किसानों की सिंचाई के लिए पानी छोड़ा गया,जिससे क्षेत्र के किसान परेशान व चिंतित नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि शासन द्वारा जिले भर में करोड़ों रुपए खर्च करके चिन्हित कई स्थानों पर बांधों का निर्माण कार्य करवाए गए हैं, ताकि किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिल सके, लेकिन देखरेख व सुरक्षा के अभाव में करोड़ों रुपए के बांध निर्माण से क्षेत्रीय किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

जिले के बजाग मुख्यालय में करोड़ों रुपए की लागत से विभाग के द्वारा बांध बनवाया गया बांध में लबालब पानी होने के बावजूद किसान फसल को पानी नहीं दे पा रहे चार साल से किसान पानी का इंतजार कर रहे है विभाग गहरी नींद में सोया हुआ है जिसका खामियाजा किसान उठा रहे है ।

नहर का पानी न छोड़ने से सूखी पड़ी फसलें। जिले के बजाग रैयत गांव में किसानों के लिए लाखों रुपए खर्च कर बांध बनवाया गया लेकिन जब से बांध बना है तब से नहरों में पानी नहीं छोड़ा जा रहा नहर सूखी पड़ी हुई है। बांध और नहरों में करोड़ों रुपए पानी के माफिक बहाया गया लेकिन बांध और नहर निर्माण का काम भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। जानकारी अनुसार डिण्डौरी जिले में भले ही सिंचाई का रकबा तेजी के साथ बढ़ रहा है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और बयां हो रही है जवाबदार विभाग लगातार लापरवाही बरत रहा है जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page