राम जानकी विवाह पर आयोजित हुई भजन संध्या।

साईं आनंद जन कल्याण समिति का आयोजन।
जबलपुर। राम के भजन का आनंद भक्तों को भावविभोर कर देता है और भगवान राम की कृपा जिन पर हो जाए उनका जीवन ही बदल जाता है आज राम पंचमी के अवसर पर राम जानकी विवाह की शुभ घड़ी में साईं आनंद जन कल्याण समिति के द्वारा महात्मा गांधी वार्ड में प्राचीन जानकीरमण मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया।
समिति के अध्यक्ष समाज सेवी श्रीमती जागृति शुक्ला ने बताया कि यह मंदिर लगभग 400 वर्ष पुराना है और इस मंदिर में सदैव आयोजन होते हैं। राम जानकी मंदिर में आवासीय परिसर भी है जहां रहने वाले लोगों ने भी भगवान की भक्ति का लाभ लिया और भजन संध्या में प्रभु नाम का ध्यान किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद थे।
शकुंतला केसरवानी, अनीता शुक्ला, रजनी मिश्रा, चंदा मिश्रा पप्पी शुक्ला, कविता, कुसुम यादव, सरोज, कोहिना, खुशी, शालिनी जैन, विनीता जैन, सुनीता जैन, सांई आनंद जन कल्याण समिति के अध्यक्ष व समाजसेवी श्रीमती जगरंजन शुक्ला के साथ बड़ी संख्या में। में क्षेत्र की महिलाएं मौजूद रहीं।



