नरसिंहपुर दर्पणमध्य प्रदेश
24 से संगीतमय शिवमहापुराण का आयोजन

गाडरवारा। संगीतमय शिवमहापुराण का आयोजन 24 दिसम्बर से शहर के स्वर्णकार भवन शास्त्री वार्ड मे प्रारंभ होने जा रहा है। गोविंददास जी महाराज के मुखारबिन्द से 24 दिसंबर से 30 दिसंबर तक शिवपुराण की अमृतवर्ष होगी। साथ ही असंख्य रुदी निर्माण भी किये जायेगे।आयोजन का समापन 30 दिसंबर को पूर्ण आहूति हवन एवं महाआरती के साथ किया जाएगा। इस आयोजन मे कोरोना महामारी की सम्पूर्ण गाईडलाइन का भी पालन किया जायेगा। इस अवसर पर आयोजन समिति द्वारा समस्त शिवभक्त श्रधालुओ से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की गई है।



