अब खरगहना गांव में भी धान बेच सकेंगे क्षेत्र के किसान

अधिक दूरी तय कर पहुंचते थे धान खरीदी केंद्र।
डिंडोरी/खरगहना दर्पण। जिले के जनपद पंचायत बजाग अंतर्गत ग्राम पंचायत खरगहना गांव में भी धान खरीदी शुरू कर दी गई है, जिससे अब क्षेत्र के किसानों को अधिक दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। बताया गया कि ग्राम पंचायत पिड़रूखी में धान खरीदी केंद्र बनाया गया है, जिससे कई गांवों के किसानों को अधिक दूरी तय कर धान खरीदी केंद्र पहुंचना पड़ता था, जिससे किसानों को काफी परेशानी होती थी।मामले को लेकर स्थानीय किसानों ने शासन प्रशासन से खरगहना गांव में भी खरीदी केंद्र शुरू करवाए जाने की मांग की गई थी।शासन प्रशासन व विभाग द्वारा पहल करते हुए खरीदी केंद्र पिड़रूखी के साथ-साथ उप धान खरीदी केंद्र खरगहना में भी किसान अपनी धान की उपज बेच सकेंगे, अब किसानों को ज्यादा परेशान होना नहीं पड़ेगा।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान जिला सदस्य उमेश खांडे, बबलू गौतम,सरजू गौतम,धीरज नागेश, झलकन गौतम एवं ग्रामवासी व किसान मौजूद रहे।



