समनापुर मंडल में प्रशिक्षण वर्ग का हुआ आयोजन

डिंडौरी दर्पण ब्यूरो। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी मंडल समनापुर में प्रशिक्षण वर्ग संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरुआ के निर्देश एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत के मार्गदर्शन व मंडल अध्यक्ष हेम सिंह राजपूत के नेतृत्व में प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन समनापुर के मंगल भवन में किया गया, वक्ताओं ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। बताया आत्मनिर्भरता के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा पर वक्तव्य दिया गया, आयोजन प्रशिक्षण वर्ग में जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा किसानों के हित में लाये गये कृषि कानून पर कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टियां जिनकी राजनीतिक जमीन खिसकती जा रही है, वे लगातार किसानों को भ्रमित कर रहे है, जिसे किसानों को कानून के फायदे बताने का कार्य भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को करना है। कार्यक्रम में आभार मंडल अध्यक्ष हेम सिंह राजपूत ने किया।



