जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पटवारी पहुंचे ग्राम पंचायत कार्यालय

मनीष श्रीवास जबलपुर। मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुरूप सोमवार को जबलपुर जिले में पदस्थ पटवारियों ने अपने से सबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालयों में पहुँचकर राजस्व सबंधी कामकाज शुरू कर निपटाया। इसी क्रम में सिहोरा तहसील के ग्राम अगरिया, भण्डरा, गांधीग्राम, धरमपुरा, सरौली एवं अन्य ग्राम पंचायत मुख्यालयों में पटवारी पहुंचे और दिन भर पंचायत कार्यालय में मौजूद रहे लोगों की राजस्व संबंधी समस्या का निराकरण किया। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिये सप्ताह के दो दिन सोमवार और गुरुवार को ग्राम पंचायत मुख्यालयों में पटवारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये थे। मुख्यमंत्री के इस निर्देश पर सख्ती से अमल करने की हिदायत कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने जिले के सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों को दी थी। जिसको लेकर सभी पटवारी अपने ग्राम पंचायतों के कार्यालयों में उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page