मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाएं

डिंडौरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रत्नाकर झा ने कहा कि त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तथा शांतिपूर्वक संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को पंचायत निर्वाचन में सौंपे गए सभी दायित्वों की आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री झा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में नोडल अधिकारियों को उक्त निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अरूण कुमार विष्वकर्मा, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंजू अरूण कुमार, जिला योजना अधिकारी ओ.पी. सिरसे, जिला कोषालय अधिकारी एम.एल. बघेल, उप संचालक कृषि श्री झारिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग मंजूलता सिंह, जिला आयुष अधिकारी संतोष परस्ते, उप संचालक पशु चिकित्सा डॉक्टर एम. मंसूरी, सहायक संचालक उद्यानिकी रामनिवास यादव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रत्नाकर झा ने निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए, उन्होंने सेन्स गतिविधियों का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करने को कहा है, जिससे पंचायत निर्वाचन में मतदान का प्रतिशत बढ़ सके। इस अभियान में मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी झा ने कहा कि पंचायत निर्वाचन में जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच अभ्यर्थियों को शपथ पत्र और पंच अभ्यर्थियों की नामांकन भरने के प्रकिया को शांति पूर्ण निपटने को कहा गया है।



