डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

कंट्रोल रूम से तत्काल होगा चुनाव संबंधित शिकायतों का निराकरण

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिला निर्वाचन अधिकारी रत्नाकर झा ने कहा कि पंचायत निर्वाचन के दौरान प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए जिला एवं जनपद स्तरीय कंट्रोम रूम का गठन किया गया है। बताया गया कि कंट्रोल रूम में निर्वाचन संबंधी शिकायतों का निराकरण किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दलों और सेक्टर अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर्स के माध्यम से निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्वाचन कार्य में लगे कर्मचारियों-अधिकारियों को द्वितीय प्रशिक्षण के दौरान मानदेय देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर रैम्प, विद्युत, पानी, महिला, पुरूष हेतु पृथक-पृथक शौचालय, फर्नीचर व्यवस्था, शेड, दूरभाष एवं मोबाईल कनेक्टिविटी और रिटर्निंग ऑफिसर से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।

मतदान दलों के लिए वाहन व्यवस्था करने के दिए निर्देश :- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने पंचायत निर्वाचन कार्य में मतदान दलों के परिवहन हेतु आवश्यक संख्या में वाहन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, मतदान दलों के लिए दस प्रतिशत वाहन रिजर्व में रखा जाएगा। उन्होंने इसी प्रकार से मानदेय, मतपत्र का मुद्रण, वीडियोग्राफी, वेलफेयर मैनेजमेंट, पीओएल व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, मद्य नियंत्रण दल के कार्य, मीडिया प्रचार-प्रसार, विद्युत व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, संचार व्यवस्था, वित्त सेल संबंध कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान मतदान केन्द्रों में अलाव की व्यवस्था होगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रत्नाकर झा ने मतदान केन्द्रों में अलाव की व्यवस्था के लिए वन विभाग को लकड़ियां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत निर्वाचन में मतदान दिवस के एक दिन पूर्व मतदान दल मतदान केन्द्रों में पहुंच जाएगा। डिंडौरी जिले में बढ़ रही ठंड की वजह से मतदान दलों को अलाव की जरूरत होगी। इसके लिए वन विभाग मतदान केन्द्रों में निःशुल्क लकड़ियां उपलब्ध कराएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page