डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

क्षेत्र क्रमांक 19 से जंप सदस्य के लिए द्वारका प्रसाद ने किया नामांकन

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के क्षेत्रीय राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहे जिले के जनपद पंचायत डिंडोरी अंतर्गत डांड़ बिछिया गांव निवासी द्वारका प्रसाद ने भारी दल बल के साथ कल सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। जानकारी में बताया गया कि द्वारका प्रसाद ने जंप सदस्य के लिए नामांकन दाखिल करने जनपद क्षेत्र क्रमांक 19 के मिलनसार प्रत्याशी हैं, जो लंबे समय से क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय हैं। बताया गया कि नामांकन दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रत्याशी के साथ गांव के दर्जनभर लोग प्रत्याशी के साथ मौजूद रहकर समर्थन देने कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। नामांकन दाखिल करने के पश्चात चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास के मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ा जाएगा। नामांकन दाखिल करने के दौरान भूपेन्द्र सिंह बिलागर, लेखराम बिलागर,भानसिंह बिलागर, मस्तु गौतम, गुलाब सिंह बिलागर, दुर्गेश सिंह बिलागर, सुग्रीव सिंह बिलागर, लोकसिंह राजपूत, बलदाऊ बिलागर, छबील सिंह बिलागर, राधे श्याम गौतम, मनोज सिंह बिलागर, थानसिंह बिलागर, नर्मदा प्रसाद इटोरिया, शिवकुमार कुसराम, नंदू कुशराम, गणेश नंदा, अरविंद बनवासी, विनोद बनवासी, गोवर्धन नंदा, सरमन दुर्वासा, धरम दुर्वासा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page