खास खबरबालाघाट दर्पणमध्य प्रदेश

वारासिवनी, मोहगांव और उकवा में संदिग्ध परिस्थितियों में कौओं की मौत

बर्ड फ्लु की आशंका से क्षेत्रवासियो में चिंता का माहौल, जांच में जुटा स्वास्थ्य विभाग

हितेंद्र चौहान, बालाघाट। गत 6 जनवरी को वारासिवनी में वारासिवनी में दो कौंओ के मौत होने के बाद प्रशासनिक अमल ने बर्ड फ्लू की आशंका के चलते अलर्ट जारी कर पशु चिकित्सा विभाग को मृत कौओं के सैंपल लेकर जांच किये जाने के निर्देश दिये थे। जिसके बाद आनन-फानन में मृत मिले कौओं के शवो को बरामद कर पशु चिकित्सा विभाग ने सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजा था। वहीं बर्ड फ्लू की आशंका के चलते ऐतिहातन ऐडवायजरी जारी की गई थी। जिसके बाद 7 जनवरी को जहां वारासिवनी में फिर एक कौयें की मौत के साथ ही तीन मुर्गियों की संदिग्ध मौत, कटंगी के मोहगांव और उकवा में एक-एक कौओं की मौत ने लोगों को बर्ड फ्लू की आशंका से चितिंत कर दिया है।
जिले में 7 जनवरी को तीन स्थानों से कुओ और मुर्गियों की संदिग्ध परिस्थितियांे में मौत की खबर ने लोगों को चितिंत कर दिया है। हालांकि अब तक कौओं और मुर्गियों की मौत के लिये गये सैंपल की जांच रिपोर्ट आना बाकी है, जिसके चलते अभी जिले में बर्ड फ्लू को लेकर केवल संभावनायें व्यक्त की जा रही है लेकिन यह बीमारी क्या जिले में फैली है यह अभी पुख्ता तौर से कह पाना संभव नहीं है। हालांकि प्रशासन इस पर पूरी नजर रखे हुए है।
मिली जानकारी अनुसार कटंगी क्षेत्र के ग्राम मोहगांव में दुर्गा बिसेन के घर के पीछे बाड़ी में एक मृत कौआ मिला है। जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप का माहौल है। 7 जनवरी गुरूवार को पशुपालन विभाग के अधिकारी एवं पशु चिकित्सक अखिल गजभिये की टीम ने मोहगांव में मृत कौयें को बरामद कर उसका सैंपल लिया। उन्होनें बताया कि मृत कौयें के सेंपल राज्य स्तरीय पशुरोग नियंत्रण प्रयोगशाला भोपाल भेजे जायेगें। चिकित्सक गजभिये की मानें तो दो दिन पहले कौंये की मौत हुई है। हालांकि जब तक रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक कुछ भी कहना मुश्किल है। जबकि ग्रामीणों के अनुसार गांव में तीन से चार कौयें मृत मिले है। गौरतलब हो कि बुधवार के दिन वारासिवनी के एक निजी स्कूल के परिसर में दो कौयें मृत अवस्था में मिले थे। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बालाघाट जिले में बर्ड फ्लु ने दस्तक दे दी है। उपसंचालक पशुपालन विभाग डॉ. पी.के. अतुलकर द्वारा जिले के समस्त पशु चिकित्सकों को बर्ड फ्लू से बचाव के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये गये हैं एवं अलर्ट रहने कहा गया है। जिसमें प्रवासी पक्षियों पर नजर रखने, पक्षियों के बीमार होने या अप्राकृतिक मृत्यु होने पर पूरी नजर रखने के निर्देश दिये गये हैं। आम नागरिको एवं पशु प्रेमियों से भी अपील की गई है कि यदि जिले में कहीं पर भी पक्षियों की अधिक संख्या में अप्राकृतिक या संदेहास्पद मृत्यु होती है तो संबंधित विभाग के अधिकारी को सूचित करें। वहीं अनुविभागीय अधिकारी कटंगी रोहित बम्होरे ने भी जनता से अपील की है कि वह सर्तक रहे। सरकार जो भी गाइडलाईन जारी करें उसका पालन करें।
इसी तरह वारासिवनी और उकवा में एक-एक कौओं की मौत के साथ ही वारासिवनी में तीन मुर्गियों की संदिग्ध मौत से लोगों में चिंता का माहौल है। कोरोना के बाद बर्ड फ्लू ने जिले के लोगों को आशंकित कर रखा है, हालांकि प्रशासन पक्षी की मौत को लेकर गंभीर है और वह लगातार पक्षियों की मौत को लेकर नजर बनाये हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page