खास खबरपर्यटन स्थलबालाघाट दर्पणमध्य प्रदेश

कान्हा में सफारी के दौरान पर्यटकों को परिवार के साथ नजर आये डीजे बाघिन का परिवार

सोशल मीडिया में वीडियो वायरल, कान्हा टाइगर रिजर्व से आई दिल खुश करने वाली तस्वीरें

बालाघाट, हितेंद्र चौहान। मध्यप्रदेश में बालाघाट जिले के कान्हा टाईगर रिजर्व इन दिनों पर्यटकों से गुलजार हो रहा है, अमूमन प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में पर्यटक यहां सफारी करते नजर आ रहे है, कान्हा टाईगर रिजर्व टाईगर और बाघ के प्रसिद्ध है, जिसे देखने देश, विदेश से पर्यटक कान्हा पहुंचते है यही नहीं यहां अन्य वन्यप्राणी की बहुलता भी पर्यटको को अपनी ओर आकर्षित करती है। हालांकि यह दुर्लभ टाईगर और बाघ के दर्शन कम ही हो पाते है, लेकिन जब बाघ का पूरा परिवार एक साथ नजर आ जायें तो कान्हा आने का मजा दुगुना हो जाता है, ऐसे ही सफारी करते हुए कुछ पर्यटकों को कान्हा टाईगर रिजर्व में बाघ के पूरे परिवार नजर आया और पर्यटकों ने उसे अपने कैमरे में कैद कर लिया। जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि एक पर्यटक के कैमरे में डीजे बाघिन का पूरा परिवार जंगल में विचरण करते हुए नजर आ रहा है।
बाघ के कुनबे की जो तस्वीरें सामने आई है वह कान्हा टाइगर रिजर्व की है। तस्वीरों में एक या दो बाघ नही बल्कि बाघ का पूरा परिवार एक साथ नजर आ रहा है। तस्वीरों में बाघ है, बाघिन है और उसके शावक भी है। दरअसल, बालाघाट जिले के अंतर्गत आने वाले कान्हा टाइगर रिजर्व के मुक्की गेट से टाइगर रिजर्व में सफारी के लिए प्रवेश करने वाले पर्यटकों को यह अद्भुत नजारा दिखाई दिया है। बताया जा रहा कि वीडियो में जो बाघ का परिवार नजर आ रहा है, वह इस रेंज की प्रमुख बाघिन डी.जे का है। वीडियो में बाघिन डीजे जिसको धवा झंडी बाघिन के नाम से भी जाना जाता है। बाघिन और उसके करीब दो साल के तीन शावको के अलावा शावकों का पिता उमरापानी बाघ नजर आ रहा है। इस तरह के आकर्षक नजारे टाइगर सेंचुरी में अमूमन बेहद कम ही नजर आते है। जिनको आंखों से यह नजारे दिखाई देते है वह खुद को खुश नजीब समझते है। जिन पर्यटको भी यह नजरा देखने को मिला वह भी अचंभित हो गए। इसी दौरान एक पर्यटक ने इस नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लिया। जो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद टाइगर रिजर्व के अधिकारियो ने भी इस वायरल वीडियो की पुष्टि कर दी है। बहरहाल जो भी शख्स एक साथ एक सिंगल फ्रेम में इस बाघ के पूरे परिवार का वीडियो को देखता है। वह भी तारीफ से खुद को रोक नही पा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page