खास खबरजबलपुर दर्पणप्रदेशमध्य प्रदेशलाइफस्‍टाइलवायलर न्युज

महिलाओं को दी गई उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी।


महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत किया गया आयोजन।

जबलपुर। तरक्की के इस दौर में जहां महिलाओं को बराबरी के हक और अधिकार मिल रहे हैं। वही ऐसी तस्वीरें भी सामने आती है, जहां महिलाओं के साथ बड़े ही वीभत्स और घृणित कृत्य किए जाते हैं। कुछ महिलाएं इनकी शिकायत प्रशासन से करती हैं और कुछ सहन कर जाती हैं। यदि महिलाओं को उनको मिले कानूनी अधिकारों की पर्याप्त जानकारी हो। तो वे अपनी आवश्यकता के अनुसार उनका इस्तेमाल कर सकती हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण अभियान की शुरुआत की गई। पुलिस के माध्यम से महिलाओं के अधिकारों के विषय में जानकारी दी जा रही है।
म. प्र.शासन के द्वारा चलाए जा रहे महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत दिनांक 15.1.2021 को साउथ सिविल लाइन में सिविल लाइन थाना प्रभारी एवं जनसमस्या निवारण संस्थान के तत्वाधान में संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित किया जिसमे महिलाओं को कानून की जानकारी दी गई , तथा कानून का किस प्रकार प्रयोग करना है यह बताया गया , संस्थान के द्वारा किए जा रहे कार्य की प्रशंसा एम आई सी कमलेश अग्रवाल के द्वारा कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर की गई। जिसमे सास्थांन की ओर से सर्वेश त्रिपाठी एडवोकेट , डॉ वर्षा कालिया,सुनील सेन,राकेश सोनकर,संदीप दुबे नितेश कुशवाहा,संदीप शर्मा ,विमल चौधरी मधु जैन ,नमिता गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page