खास खबरजबलपुर दर्पणप्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति दर्पणवायलर न्युज

किसानों के समर्थन में कांग्रेस की ट्रेक्टर रैली।

जिला कांग्रेस कमेटी के संयोजन में जोरदार आयोजन।

जबलपुर। पंजाब और हरियाणा के किसानों के साथ-साथ केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि बिल के विरोध की लहर, अब दूसरे हिस्सों में भी देखी जा रही है। संस्कारधानी जबलपुर भी इस विरोध से अछूता नहीं रही। केंद्र सरकार चाहे इस बिल को किसानों के पक्ष में बता रही है। वहीं किसान नेता इसे आने वाले भविष्य का बुरा संकेत बता रहे हैं और इन कानूनों को काले कानून की संज्ञा दे रहे हैं। किसान नेताओं को विपक्ष का भी समर्थन मिल रहा है। अब बात आर या पार तक पहुंच गई है। या तो सरकार इन बिलों को वापस ले या फिर धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
इसी कड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण इकाई द्वारा एक विशाल ट्रैक्टर रैली का आयोजन खजरी खिरिया बाईपास में किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने किसानों के आंदोलन के समर्थन में अपने विचार रखे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राधेश्याम चौबे की अध्यक्षता में मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार इस रैली के जरिए कांग्रेस ने किसानों के प्रति अपना समर्थन जाहिर किया।
मीडिया से बात करते हुए किसान सारथी मंच की ओर से बोलते हुए सीमा पचौरी ने संकल्प व्यक्त किया कि जब तक केंद्र सरकार काले कानूनों को वापस नहीं लेती तब तक लगातार यह आंदोलन जारी रहेगा।
इस अवसर पर पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा, विधायक और पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया, विधायक विनय सक्सेना, विधायक संजय यादव, कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, मदन तिवारी, सम्मति सैनी, नीलेश अवस्थी,खिलाड़ी सिंह, नित्य निरंजन खंपरिया, वीरेंद्र चौबे, नरेश सराफ, आलोक चंसोरिया, आलोक मिश्रा, मुकेश सोनी, मनीष पटेल, राजेश तिवारी, विमल जैन, अरविंद तिवारी, जितेंद्र श्रीवास्तव, दयानंद गिरी, कोड़ी लाल राय, लखन पटेल, राजीव बहादुर पटेल, त्रिलोक पटेल, नेक नारायण सिंह, रामबाबू सिंह, गजेंद्र सिंह, विवेक अवस्थी, संदीप साहू, राजा पांडे, सचिन दुबे, कुंजीलाल कोटिया, मधुपाल, मुन्नू दीक्षित, राजेश चौधरी, सीमा पचौरी, प्रभा ठाकुर, विनीता यादव के साथ भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page