खास खबरजबलपुर दर्पणप्रदेशमध्य प्रदेशलाइफस्‍टाइलवायलर न्युजशिक्षा दर्पण

युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत है नेताजी।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित।

जबलपुर। संत अलायसियस महाविद्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वी जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जिसके अंतर्गत पोस्टर,भाषण, स्लोगन एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित किया। विदित हो कि नेता जी के जन्मदिवस को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम को आयोजित किया। प्राचार्य डॉ.फा.जी. वल्लन अरासू के निर्देशन में व डॉ.अभिलाषा शुक्ला और डॉ. अखिलेश पाठक के संयोजन में किया गया। प्रिंसिपल ने छात्राओं को भाषण देते हुए उन्हें नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विचारों व देश के प्रति उनके किए गए कार्यों को याद दिला कर उस राह पर चलने की सलाह दी। छात्राओं में छवि त्रिपाठी दलनायिका एनएसएस द्वारा शपथ दिलाई गई। सहयोग आयुष, प्रशांत, नितिन, ओम, सत्यजीत डे, सृष्टि,सौम्या, निराली, अंकिता, साक्षी व सौम्या दुबे का सहयोग प्राप्त हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page