डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
आरक्षण संबंधी कार्रवाई 14 दिसंबर को भोपाल में होगी

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। त्रि-स्तरीय पंचायत में आरक्षण संबंधी कार्रवाई 14 दिसंबर को भोपाल में आयोजित होगी। बताया गया कि मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 32 एवं मध्यप्रदेश पंचायत, उप सरपंच, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निर्वाचन नियम 1995 के अनुसार अध्यक्ष जिला पंचायत के पदों के आरक्षण की कार्रवाई 14 दिसंबर 2021 दिन मंगलवार को भोपाल में नियत की गई है। गौरतलब है कि संचालक पंचायत राज्य संचालनालय भोपाल द्वारा जारी पत्र करके जानकारी दी गई है। पत्र के मुताबिक यह कार्रवाई जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान वाल्मी संस्थान भोपाल के ऑडोटोरियम में प्रातः 12ः00 बजे सें प्रारंभ होगी।



