डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
निर्वाचन अधिकारी ने संपत्ति विरूपण रोकने के दिए निर्देश

डिंडौरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रत्नाकर झा ने पुलिस अधीक्षक डिंडौरी, समस्त कार्यालय प्रमुख, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग, एसडीएम डिंडौरी शहपुरा, समस्त तहसीलदार एवं समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021 में संपत्ति विरूपण की रोकथाम करने के निर्देश दिए हैं।



