जबलपुर दर्पणप्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

संग्राम सागर तालाब का कचरा बना मुसीबत।


नगर निगम के सहयोग से असंतोष।

जबलपुर। हमारे जलाशयों को अगर गंदा रखा जाए तो आगे चलकर हमारे लिए ही मुसीबत बन जाती है और नियमित रूप से इसकी साफ-सफाई होते रहना चाहिए। इसी बात को ध्यान में रखकर शिवसेना की जबलपुर इकाई द्वारा, बाजना मठ स्थित भैरव बाबा मंदिर के निकट तालाब की साफ-सफाई बीते 10 दिनों से जारी है। 23 जनवरी से शुरू यह साफ सफाई का काम 3 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान तालाब से निकली गंदगी ज्यों की त्यों पड़ी है। नगर निगम के पास इसे उठाने का समय नहीं है। इसी बात को लेकर आक्रोश और विरोध दर्ज करते हुए शिवसेना की जबलपुर का नगर निगम ऑफिस में ज्ञापन सौंपा।
शिवसेना सुप्रीमो बालासाहेब ठाकरे और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिवस पर शुरू हुआ यह कार्य निरंतर जारी है। लेकिन कचरा नहीं उठाया जा रहा। इसलिए आगे काम करना भी मुश्किल हो गया। इस दौरान अपनी कुछ मांग नगर निगम के सामने रखी। जिसमें संग्राम सागर का कचरा शीघ्र उठाने, यहां की लाइट व्यवस्था सुधारे जाने और इस उद्यान में चौकीदार और रखरखाव की व्यवस्था किए जाने की मांग की। ज्ञापन सौंपते हुए इस समय पार्षद थानेश्वर महावर, तरुण महावर, सुनील लोधी, रोशन आनंद,अमर देव यादव, सिद्धार्थ सिंह, कन्हैया तिवारी, शैलेंद्र बारी, शिवेंद्र सिंह, अरुण महावर मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page