जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कैंसर से बचने के लिए नशे का त्याग करें युवा -शांतम प्रज्ञा मिशन

जबलपुर। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर शांतम प्रज्ञा आश्रम में विश्व स्वास्थ्य संगठन की 2021 थीम ‘आई एम् एंड आई विल’ अर्थात मैं हूं और रहूंगा इसका मतलब है कि हर कोई कैंसर पर विजय प्राप्त कर सकता है के अन्तर्गत कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम में क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट मुकेश कुमार सेन ने बताया कि हमें बीमारियों से बचना है तो उनके होने वाले कारणों को पहले समझना होगा तभी हम उस बीमारी से बच सकते है । इसी प्रकार यदि हमें कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचना है तो सबसे पहले हमें कैंसर के कारणों का जानना अति आवश्यक है ।नशा भी एक प्रमुख कारण है कैंसर होने का ,यदि हमें कैंसर से बचना है तो हमें नशे को छोड़ना होगा। इस अवसर पर अभिनेष अटल, एडवोकेट राकेश सेन, अनुराग पटेल, डॉ आर. एस.सेन , संतोष अहिरवार , हर्ष श्रीवास,उत्कर्ष श्रीवास आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page