राम मंदिर निर्माण हेतु 5 लाख रूपये की समर्पण राशि दी।

श्री कृष्णा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. बृजेंद्र सिंह गौतम के जन्मदिवस पर नेशनल टेलेंट हंट के प्रतिभागियों को सम्मानित किया

छतरपुर। विश्वविद्यालय के द्वारा आयोजित टैलेंट हंट प्रतियोगिता छतरपुर के सभी ब्लॉक पर ”नेशनल टेलेंट हंट 2020” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छतरपुर, नौगांव, राजनगर, गौरिहार, बडामलहरा, बिजावर, लवकुशनगर, बक्स्वाहा के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। परीक्षा हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम में बहु विकल्पीय प्रश्नों के रूप में कराया गया। टेलेंट हंट की परीक्षा अधिकांश छात्रों ने श्री कृष्णा विश्वविद्यालय के परिसर में तथा शेष ने अपने विद्यालय में परीक्षा दी। उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन कर परीक्षा परिणाम घोषित किये गये जिसमें आज मंच से मुख्य अतिथि विधायक बड़ामलहरा श्री प्रद्धुम्न सिंह लोधी, श्री राजेश प्रजापति विधायक चंदला, डॉ. बृजेंद्र सिंह गौतम कुलाधिपति, चैयरमेन डॉ्. पुष्पेंद्र सिंह गौतम, कुलपति डॉ. अनिल धगट द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को स्मार्ट वॉच, ईयर वड एवं फिटनेस वैंड प्रदान किये। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आस्था नायक छतरपुर, राजेंद्र अहिरवार नौगांव, अरूण विश्वकर्मा राजनगर, अंकित कुमार भुर्जी गौरिहार, अमिल कटियार वड़ामलहरा, अखिलेश अहिरवार विजावर, सतेंद्र पाल लवकुशनगर, द्वितीय स्थान शिवप्रताप सिंह बुंदेला छतरपुर, अंकित राय नौगांव, कमला पटेल राजनगर, सुप्रिया चौरसिया गौरिहार, गोलू साहू बड़ामलहरा, भावना राज बिजावर, एवं घनश्याम मिश्रा लवकुशनगर को एवं तृतीय स्थान आकाश ताम्रकार छतरपुर, कपिल राज सिंह बुंदेला नौगांव, रामरति पटेल राजनगर, पंकज कुमार गुप्ता गौरिहार, श्रुतिजैन बड़ामलहरा, राजेश अहिरवार बिजावर, एवं संज्योति चौरसिया लवकुशनगर को पुरूस्कार स्वरूप प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। श्री कृष्णा विश्वविद्यालय के माननीय कुलाधिपति डॉ. बृजेंद्र सिंह गौतम के जन्मदिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय में प्रात: काल सुंदरकाण्ड का भक्तिमय पाठ किया गया एवं राम मंदिर हेतु समर्पण राशि पांच लाख रूपये का चैक राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के पदाधिकारी गुरू प्रसाद अवस्थी जी विभाग सह संघ चालक, अशोक राय जी सेवा भारती जिलाध्यक्ष, अरूण देव खरे जी, विक्की सिंह तोमर को विश्वविद्यालय संरक्षक कुंती सिंह गौतम, डॉ. बृजेंद्र सिंह गौतम, डॉ. पुष्पेंद्र सिंह गौतम, श्री पदम सिंह एवं उनके परिवार के समस्त सदस्यों ने राम मंदिर निर्माण हेतु भेंट किया। विद्यालयों से आये प्रधानाचार्यो को श्रीफल, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट की गयी। इस अवसर पर हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार तिवारी द्वारा रचित ‘आशदीप काव्य संग्रह’ का विमोचन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत शुभारंभ गीत – सुभी पटेल, नितिशा यादव, अर्चना अहिरवार, प्रिया ओझा एवं सपना पाल द्वारा प्रस्तुत किया गया। राजस्थानी फोक – शिवानी सिंह, कीर्ति पाठक, मेघा खरे, प्रज्ञा निगम, अंजली गुप्ता एवं रूचि यादव द्वारा प्रस्तुत किया गया। वोमन इंपावरमेंट एक्ट – रोनक सक्सेना एवं सचि जैन द्वारा प्रस्तुत किया गया एवं एकल नृत्य कामिनी राजपूत द्वारा किया गया। सायंकालीन बेला में संगीत समारोह के अंतर्गत विभिन्न गीतों की संगीत मय प्रस्तुति की गयी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी छात्र छात्रायें, प्राध्यापकगण एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



