दमोह दर्पणमध्य प्रदेश
देशी शराब का अवैध परिवहन कर रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दमोह। पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान के निर्देशन में जिले में चल रहे नशा विरोधी अभियान के तहत थाना पथरिया अंतर्गत जेरठ चौकी पुलिस ने रविवार की दोपहर में देशी शराब का अवैध परिवहन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 50 पाव लाल मसाला एवं 40 पाव सफेद शराब सहित एक मोटर साईकिल जप्त की है। पुलिस में आरोपी दुर्गेश सींग पिता रामस्वरूप प्रधान उम्र 22 वर्ष निवासी बम्होरी माला थाना नोहटा को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी संजय सिंह ठाकुर, आरक्षक अनुरुध्द , सोनू, जालम सिंह, एनआरएस रामू राठौर एवं राजा साहिल की अहम भूमिका रही।



