निशुल्क डॉग एंटीरेबिज डीवर्मिग शिविर में 65 डॉग को दिया गया एंटीरेबिज का टीका


जबलपुर/ सिहोरा । जिले के सिहोरा तहसील में पहली बार पैट केयर द्वारा निशुल्क डॉग शिविर का आयोजन किया गया । रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चले इस डिवमिर्ग निशुल्क डॉग शिविर में सिहोरा नगर सहित आसपास से लगे हुए गाँव के लोगों ने अपने अपने डॉग को लाकर रैबिज का टीका लगवाया और डॉग सम्बन्धित समस्याओं को जाना और समझा । सिहोरा नगर में पहली बार एंटीरेबिज टीकाकरण एवं डिवमिर्ग शिविर के इस आयोजन में विभिन्न प्रकार के 65 डॉग को निशुल्क रैबिज का टीका लगाया गया । वही पैट केयर क्लीनिक के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम शिविर के माध्यम से डॉग के छोटे छोटे बच्चों को भी उनके वजन के हिसाब से पटार की दवाई पिलाई गई । साथ ही इंटास कम्पनी के विवेक सिंह और हिमालया कम्पनी के नकुल यादव के साथ पेैट स्वाइन कम्पनी के परमार व पासवान के द्वारा डॉग के लिए सभी ने अपने अपने उत्पाद को निशुल्क प्रदान किये । इस डॉग शिविर में पेैट केयर की संचालिका डॉ – नीता मनोचा ने मीडिया को बताया कि नगर में समाज सेवी पर कार्य कर रहे अनुराग व अदिति पाठक के द्वारा बेसहाय आवारा डॉगो को लाकर उनका भी एंटीरेबिज टीकाकरण कराया गया । जिससे राहगीरों को काटने पर जान का खतरा न रहें । इस डॉग शिविर में हलीम खान, रामसेवक दाहिया ने पेैट केयर में विशेष सहयोग देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया ।
मनीष श्रीवास



