जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
अध्यक्ष बनने पर श्रीमती सुरभी जैन हुईं सम्मानित

जबलपुर दर्पण। महिलाओं के समग्र पुनर्वास हेतु समर्पित संस्था संस्कारधानी महिला परिषद की लगातार तीसरी बार अध्यक्ष बनने पर समाजसेविका सुरभी जैन को शासकीय होम साइंस कालेज जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष सीमा सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सीमा सिंह ने आशा व्यक्त की कि नव नियुक्त अध्यक्ष सुरभी जैन के कुशल नेतृत्व में महिला परिषद संस्कारधानी की महिलाओं की एक सशक्त आवाज बनेगी साथ ही महिलाओं के सामाजिक ,सांस्कृतिक व आर्थिक विकास की संवाहक बनेगी।



