डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

सीसी सड़क निर्माण का कार्य अधूरा, निकाल ली राशि

जनपद पंचायत अमरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत धनवासी का मामला।

डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत अमरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत धनवासी में सीसी सड़क निर्माण कार्य को अधूरा छोड़ कर पूरा पैसा निकालने का मामला सामने आया है।ग्रामीणों का कहना है कि सीसी सड़क निर्माण कार्य में सरपंच ,सचिव द्वारा जमकर मनमानी बर्ती गई, आरोप है कि ग्राम पंचायत धनवासी में मिलीभगत करके घटिया सीसी सड़क का निर्माण कार्य कर दिया गया और लाखों रुपए की राशि मनमानी पूर्वक निकालकर भ्रष्टाचार किया गया है।सीसी सड़क निर्माण कार्य में शासन के द्वारा निर्धारित मापदंड को ध्यान में नहीं रखा गया, और आधी अधूरी सीसी सड़क का निर्माण कार्य किया गया है, लोगों द्वारा मामले को लेकर शिकायत भी की गई, लेकिन जनपद में बैठे जिम्मेदारों द्वारा आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।ग्राम पंचायत में सरपंच पति का रसूख इतना है की जनपद के अधिकारियों द्वारा कारवाई की हिमाकत नहीं होती। अधूरा मार्ग को पूरा कराए जाने शिकायत के बाद भी पंचायत के जिम्मेदारों द्वारा पूरा नहीं करना कई तरह के सवाल खड़ा कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page