डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

पुलवामा हमले में शहीद जवानों को डीएसएस टीम शहपुरा ने दी श्रद्धांजलि

पिछले वर्ष 14 फरवरी को पुलवामा में शाहिद हुए थे 40 जवान।

डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। पिछले वर्षों में पुलवामा हमले में शहीद 40 जवानों को याद करते हुए धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति डीएसएस एमपी ने शहीदों के तैल चित्र में चंदन वंदन कर दीप प्रज्वलन करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर याद किया गया। गौरतलब है कि पुलवामा हमले में आतंकियों द्वारा घात लगाकर सैनिकों की गाड़ी पर ग्रेनेड से हमला किया था, घटना में देश के लगभग 40 जवान शहीद हो गए थे, पूरा देश घटना के बाद स्तंभ में था। देश के लोग बदले की कारवाही चाह रहे थे , बाद में एयर स्ट्राइक कर पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों का बदला भी लिया गया। श्रद्धांजलि सभा के दौरान जनपद पंचायत शहपुरा के सदस्य सुनील गौलिया, सरपंच सोहन तथा समिति के सचिव अधिवक्ता निर्मल साहू,सह सचिव खेमलाल साहू, जैविक कृषि प्रशिक्षक बिहारी लाल साहू, सेक्टर प्रभारी इंजीनियर दिलीप झारिया एवं अन्य सदस्यगण कृष्ण कुमार साहू,ओम प्रकाश परस्ते, रोहित साहू,जतिन साहू, मनीष साहू,बलराम साहू एवं अन्य नरेन्द्र झारिया आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page