बसंत पंचमी पर विद्यालय में हुआ हवन,पूजन का आयोजन

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिले के संचालित सरस्वती संस्कार स्कूल में मां सरस्वती जी की जयंती पर विद्यालय में हवन, पूजन कर कार्यक्रम को मनाया गया। बताया गया कि स्कूल में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर हवन, पूजन किया गया, कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अपने वक्तव्य मैं कहा कि मां सरस्वती विद्या की देवी हैं, उनसे विद्या का दान मांगे। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बालकों को विद्यारंभ संस्कार किया गया। विद्यारंभ संस्कार हमारे सोलह संस्कारों में से एक है, जिसमें 3 से 7 वर्ष के बच्चों वर्ष के बच्चों को शहद से अनार की कलम से माता पिता एवं गुरुओं के द्वारा प्रथम अक्षर ओम बनाया गया, उसके पश्चात भैया बहनों को स्लेट, बत्ती देकर प्रथम अक्षर ओम बनवाया गया तथा इन भैया बहनों के द्वारा हवन पूजन करवाया गया और मां सरस्वती से भावी जीवन में ज्ञानवान बनने की कामना की गई। कार्यक्रम में विद्यालय समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार अवधिया ,व्यवस्थापक नरेंद्र सिंह राजपूत,विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश श्रीवास, शिशु वाटिका, संतोषी सोनी , एम एस पाराशर , एपी झारिया अशोक सेन, रोहित सिंह पाराशर,अमर सिंह बनवासी, दीपक तिवारी गोकुल प्रसाद झारिया,आचार्य दीदिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



