मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे दर्जनों आवेदन पत्र

डिंडोरी जबलपुर दर्पण न्यूज। डिंडौरी कलेक्टोरेट सभागार में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में 30 नागरिकों ने अपनी समस्याओं कलेक्टर रत्नाकर झा को सुनाईं। जिले के दूर-दराज के क्षेत्रों से कलेक्टोरेट पहुंचे ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू होकर कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल निराकरण कराने के निर्देश दिए। आवेदकों ने चिचरिंगपुर में पेयजल समस्या, ग्राम पिपराही में कन्या शिक्षा परिसर के लिए पहुंच मार्ग, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, भूमि सीमांकन, खेतों में जंगली पशुओं की वजह से फसल हानि, मजदूरी भुगतान आदि से जुड़े पत्र प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने कुछ आवेदनों का तत्काल निराकरण किया और कुछ के समाधान के लिए समय सीमा दी। इस मौके पर जिला पंचायत CEO अरुण विश्वकर्मा, ADM मिनिषा भगवती पांडेय, उप संचालक कृषि पीडी सराठे, महिला एवं बाल विकास विभाग की DPO मंजूलता सिंह सहित विभागीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।



