खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

आकाशीय बिजली गिरने से तीन मवेशी की मौत, दो ग्रामीण भी झुलसे

मंगलवार देर शाम तक जारी रहा,गरज चमक के साथ हल्की बारिश।

डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले के शहपुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भरोठी के पोषक ग्राम गनपुरा में आकाशीय बिजली गिरने से 3 मवेशी की मौत हो गई है वहीं दो अन्य ग्रामीण भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर लगभग 12:00 बजे अचानक तेज बारिश के साथ बारिश शुरू हो गई ,आकाशीय बिजली गिरने से गाय चरा रहे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और तीन मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई है।आकाशीय बिजली गिरने से घायल हुए दो लोगों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा में उपचार जारी है। गौरतलब है कि जिले भर में पिछले 2 दिनों से मौसम खराब है तेज बारिश के साथ कई जगह ओले गिरने के समाचार प्राप्त हुए हैं, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित है।मौसम से फसलों को भी नुकसान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page