मौसम ने ली करवट, बूंदाबांदी और तेज बारिश तो कहीं ओले भी गिरे

बालाघाट(हितेन चौहान) जिले में बीती रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जबकि बैहर, बिरसा, परसवाड़ा क्षेत्र के कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी जानकारी मिल रही है। बारिश के कारण गिरे तापमान से ठंड भी बढ़नी शुरू हो गई। अगर बालाघाट की बात की जाए तो देर रात से गरज के साथ बारिश हो रही है। किसानों को भी इस बे मौसम बारिश से नुकसान होने की जानकारी मिल रहीं हैं। सबसे अधिक नुकसान सब्जी की खेती करने वाले किसानों को हो सकता है। हालाकि मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले कुछ घंटे बारिश होने की और संभावना है।
विदित हो की प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार कि शाम से तेज हवाओं के साथ बारिश हुई तो कई जिलों में तो ओलावृष्टि के साथ जोरदार बरसात हुई है, बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है और ठंड बढ़ गई हैं।




