खास खबरनरसिंहपुर दर्पणमध्य प्रदेशसाहित्य दर्पण

डॉ सुशील शर्मा की चार पुस्तकें विमोचित

अभिनेता आशुतोष राना की उपस्तिथि रही विशेष

गाडरवारा। स्थानीय महाराणा प्रताप वार्ड शांति नगर में परम पूज्य पंडित देव प्रभाकर शास्त्री दद्दा जी की कृपा से नगर के साहित्यकार डॉ सुशील शर्मा की चार कृतियाँ मन वीणा, स्वप्न झरे फूल से ,शब्दनाद , गुलटटा विलटटा का विमोचन किया गया। प्रथम अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के तेल चित्र के समक्ष पूजा अर्चना की गई। इस अवसर फिल्म स्टार आशुतोष राणा ने अपने संबोधन मे कहा कि साहित्य और शब्द कोश में अंतर होता है। शब्द कोश शब्दों के अर्थ बताता है, जबकि साहित्य मनोभावों को प्रगट करता है। कार्यक्रम के अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार कुशलेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि डॉ सुशील शर्मा की रचनाओं में वेदना और संवेदनाओं दोनों दिखाई देती हैं। उन्होंने जन मानस के सांस्कृतिक विरासत और परम्पराओं से दूर होने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज घरों से तुलसी कोट गायब हो रहे हैं और उनकी जगह नागफनी के गमलों ने‌ ले ली है। तेंदूखेड़ा विधानसभा के विधायक संजय शर्मा ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा जिस तरह आशुतोष राणा ने इस जिले का नाम पूरे देश में रौशन किया है, उसी तरह डॉ सुशील शर्मा की रचनाएं साहित्य में अपना मुकाम बनाएँ। शिक्षक नगेन्द्र त्रिपाठी ने चारों पुस्तकों की समीक्षा प्रस्तुत की। गाडरवारा की पूर्व विधायक साधना स्थापक ने कहा कि डॉ सुशील शर्मा ने साहित्य का जो दीपक जलाया है उसका उजियारा समाज के कोने कोने में फैले साहित्यकार डॉ सुशील शर्मा ने कहा कि उन्होंने साहित्य के माध्यम से उन आवाजों को लिखा है जो दबी हुई है मैंने प्रयास किया है मेरी लेखनी आदमी के मन को स्पर्श करें उन्होंने कहा कि इतने बड़े फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने मुझे जो सम्मान दिया मैं जिंदगी भर नहीं भूल सकता कृतियों के प्रकाशक राजू अरोड़ा ने कहा की दद्दा जी की असीम कृपा से मुझे गुरु भाई के रूप में आशुतोष राणा मिले राणा जी के साहित्य रामराज्य ने पूरे देश में अलग मुकाम बनाया है इस कार्यक्रम की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। कार्यक्रम में जबलपुर एसटीएफ पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी भी उपस्थित थे। कृतियों के विमोचन कार्यक्रम के दूसरे चरण में काव्य पाठ की प्रस्तुति की गई जिसमें वरिष्ठ साहित्यकार कुशलेंद्र श्रीवास्तव ने अपनी व्यंग्य रचना,फिल्म स्टार आशुतोष राणा ने कली और कल्की के संवाद से जुड़ी अपनी प्रसिद्ध कविता का पाठ किया। डॉ सुशील शर्मा ने अपने गीतों के माध्यम से अभिव्यक्ति दी। इस अवसर पर कवि विजय नामदेव, वेणी शंकर पटेल, पोषराज मेहरा, प्रशांत कौरव ,मुकेश ठाकुर ,एनपी साहू ने भी काव्य पाठ किया कार्यक्रम के पूर्व क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सुनीता पटेल ने आशुतोष राणा के निवास स्थान पहुंचकर उनसे सौजन्य भेंट की एवम डॉ सुशील शर्मा को बधाई दी। कार्यक्रम में शासकीय आदर्श स्कूल परिवार, श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति परिवार से आशीष राय एवं विजासन परिवार की ओर से मुकेश बसेड़िया द्वारा लेखक का स्मृति चित्र भेंट कर सम्मान किया गया। इसके साथ ही देर रात तक काव्य संगोष्ठी का भरपूर आनंद उपस्थित जनों ने लिया। कार्यक्रम का संचालन कपिल साहू एवं आभार प्रदर्शन कीर्तिराज लूनावत ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page