जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जन आकोश के साथ जन अधिकार पदयात्रा का अंतिम दिन संपन्न

आज नगर निगम का होगा घेराव

जबलपुर दर्पण। जाकिर हुसैन ब्लाक के तत्वधान में दिन रविवार को जन अधिकार पदयात्रा पूर्व केंबिनेट मंत्री , विधायक लखन घनघोरिया के नेतृत्व में अम्बेडकर कॉलोनी अम्बेडकर जी की मूर्ति , रजा चौक , आनंद नगर बस स्टाप , जैन मंदिर , संजीवनी हॉस्पिटल , अब्दुल हमीद चौक ( रद्दी चौकी ) , गोहलपुर चौराहा , अमखेरा पर समापन। पदयात्रा के दौरान विधायक लखन घनघोरिया ने कहा कि अभी तीन दिन की पदयात्रा थी अगर नगर निगम प्रशासन जिला प्रशासन नहीं चेता तो इसके दुष्ट परिणाम होगे , यह आन्दोलन पूरे शहर में विकाल रूप लेगा उन्होने कहा जब केन्द्र सरकार जल मिशन के अंतर्गत पानी का ओवर टैंक बना रही है , क्यो पूर्व विधानसभा को वंचित रखा गया । जबकि पूरे मध्यप्रदेश में नलकूप के लिए टेंडर निकाले गए जिला प्रशासन ने उसके लिए रोक क्यों लगा दी । मध्यप्रदेश कर्मचारी भर्ती में व्याप्त भ्रष्टाचार होने के कारण न्यायलाय ने प्रदेश शासन को कटघरे मे रखा । उन्होने कहा जबलपुर शहर में माँ नर्मदा के होते हुए पीने का पानी न मिलना दुर्भाग्य पूर्ण है । इस सब बातो को लेकर आज अम्बेडकर चौक से नगर निगम तक जन आकोश के साथ नगर निगम का घेराव किया जायेगा । जन अधिकार पदयात्रा में ब्लाक अध्यक्ष आजम अली खान , राजू लईक , ताहिर अली , शाफिक हिना , सलीम खान , सुबोध पहारिया , लक्ष्मी शुक्ला , हामिद मंसूरी , प्रमोद पटेल , गन्नू चौहान , आसिफ इकबाल , कलीम खान , विकास विश्वकर्मा , सोनू तिवारी , चमन पासी , प्रदीप तिवारी , संजय पांडे , विशाल यादव , गोलू यादव , अतुल खरे , राजू तोमर , प्रियंका केशरवारी , कीर्ति ठाकुर आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page