जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

चन्द्रशेखर आजाद की शहादत दिवस पर आयोजित हुए विविध कार्यक्रम

जबलपुर दर्पण। गैर समझौतावादी धारा के महान क्रांतिकारी “शहीद चंद्रशेखर आजाद जी” के शहादत दिवस के अवसर पर “आल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन”, एवं “आल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन” के द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों – भंवर ताल गार्डन के मुख्य द्वार पर 27 फरवरी को शाम 4 से 6 बजे तक, एवं 28 फरवरी को सुबह 11 से 1 बजे तक गौर तिराहे पर, शाम 4 से 6 बजे तक मालवीय चौक पर तथा 1 मार्च प्रातः 11 से 1 बजे तक कांचघर चौक पर विचार प्रदर्शनी और श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला संगठन की ओर से भावना दीक्षित जी और छात्र संगठन की ओर से देवेन्द्र विजौरे ने आजाद जी के जीवन संघर्ष एवं वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों पर बात रखी।अन्य लोगों ने भी सभा को संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन छात्र संगठन(AIDSO) के साथी पूर्णजीत गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में आलोक, श्रीओम, शुशोभित, पुष्पेंद्र, आशानंद, अजय, लक्ष्मीनारायण आदि छात्र उपस्थित रहे।
महिला संगठन AIMSS की तरफ से बात रखते हुए भावना दीक्षित ने चंद्रशेखर आजाद जी के जीवन संघर्षों पर प्रकाश डाला और, बताया कि आज समाज मे जो अराजकता, असमानता और अश्लीलता का माहौल है, उसके खिलाफ शहीदों क्रांतिकारियों, और महामनीषियों के विचारों एवं आदर्शों को लोगों को बीच मे ले जाने की जरूरत है, तभी हम सामाजिक सांस्कृतिक आंदोलन को खड़ा कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page