जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

नगर परिषद मझौली में विभिन्न वार्डों में करोड़ों के विकास कार्य का किया गया भूमि पूजन

मझौली दर्पण। नगर परिषद मझौली में जबलपुर जिले के पाटन विधानसभा के विधायक अजय विश्नोई के द्वारा नगर के विभिन्न 15 वार्डों में विभिन्न कार्यों का भूमि पूजन किया गया जिसमे
नगर परिषद मझौली मुख्य नगरपालिका अधिकारी मौसम पालीवाल ,उपयंत्री अमित बघेल एवं नगर परिषद के समस्त कर्मचारियों के द्वारा लगातार दो दिवस से तैयारियां चल रही हैं नगर परिषद मझौली के भूमि पूजन कार्यक्रम की, यह प्रशासनिक कार्यक्रम नगर परिषद के सामने बाजार प्लाट मझौली में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अजय विश्नोई के द्वारा नगर परिषद मझौली एवं क्षेत्र के विकास कार्यों की विवेचना की गई एवं भूमि पूजन नगर के सभी वार्डों में जाकर भूमि पूजन भी किया गया कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक अपने समस्त कार्यकर्ताओं सहित कार्यक्रम में पहुंचे एवं जनता जनार्दन को विकास कार्य के बारे में संबोधित किया। नगर परिषद मझौली में लगभग 1करोड़ , 60 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page