जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशलाइफस्‍टाइल

सिद्धि योग में शुभ रहा महाशिवरात्रि का पर्व।

महाशिवरात्रि पर विशाल भंडारे का आयोजन।

जबलपुर। किसी भी पर्व को संस्कारधानी जबलपुर में, बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह पर्व सांप्रदायिक सौहार्द के साथ-साथ लोगों में, अध्यात्मिक शिक्षाओं का प्रचार प्रसार करता है।
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर, संस्कारधानी जबलपुर में लोगों में विशेष उल्लास और उत्साह देखा गया। जगह जगह भक्तों ने भंडारे का आयोजन किया और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।
बम भोले के नारों से गूंज उठी संस्कारधानी।
जगत बहादुर सिंह अन्नू ने किया भंडारे का वितरण।
इसी दौरान जगत बहादुर सिंह अनु द्वारा अधारताल स्थित नगर निगम मार्केट के सामने, अपने हाथों से श्रद्धालुओं के बीच भंडारे का प्रसाद का वितरण किया। भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। भंडारे के आयोजन और वितरण में इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भी गजब का उत्साह दिखाया। इस अवसर पर राकेश श्रीवास्तव, मनजीत चक्रवर्ती, अमन उस्मानी, लकी रोदानी, पप्पू पुष्कल, विशाल यादव, सोनू विश्वकर्मा, गोलू यादव, पुष्पक शुक्ला समेत समिति के अन्य सदस्यों का प्रसाद वितरण में सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page