जबलपुर के तिलवारा में युवक का कटा सिर और एक हाथ लेकर थाना पहुंचा आरोपी

प्रमनगरा में नृशंस हत्या: रेमी की हत्या के बाद प्रेमिका ने की खुदकुशी

जबलपुर। थाना तिलवारा के रमनगरा में गुरुवार की सुबह ऑनर किलिंग का भयावह मामला सामने आया है। जिसमें बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक की गर्दन उड़ाकर जघन्य हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं हत्या करने के बाद आरोपी ने लहूलुहान सिर और एक हाथ काटकर, बोरी में रखकर थाने पहुंच गया। बोरी से टपकता खून देखकर थाना का पुलिस बल भी हतप्रभ रह गया, जिसके बाद आरोपी ने पूरी वारदात खुद ही बयां कर दी।इधर खबर है कि भाई द्वारा प्रेमी को मारे जाने के बाद बहन ने भी आत्महत्या कर ली है। इस घटना की पूरे शहर में चर्चा है। वहीं क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। जानकारी अनुसार थाना तिलवारा के रमनगरा, बर्मन मोहल्ला में आरोपी धीरज शुक्ला ने क्षेत्र में रहने वाले युवक ब्रजेश कश्यप का हंसिया से पहले तो सिर उड़ाया और फिर एक हाथ काटकर बोरी में रखा और थाने पहुंच गया।
जानकारी के मुताबिक कुछ समय पूर्व मृतक विजेत कश्यप धीरेंद्र शुक्ला उर्फ मिंटू की नाबालिग बहन को लेकर भाग गया था। अपहरण का प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस धीरेंद्र की बहन को दस्तायाब कर लिया था लेकिन तब से ही ब्रजेश और धीरेंद्र के परिवार के बीच कुछ ज्यादा खटास रहने लगी थी। इसी खुन्नस को भुनाने के लिए धीरेंद्र ने आज सुबह विजेत पर हंसिया से हमला कर कर उसकी गर्दन धड़ से अलग कर दी और फिर दोनों हाथ भी काट दिए। वारदात को अंजाम देने के बाद धीरेंद्र ने विजेत की कटी हुई मुंडी को एक बोरी में रखा और थाने पहुंच गया। बताया जा रहा है है कि धीरेंद्र का पिता भी आपराधित प्रवृत्ति का है जो, कि अभी जेल में बंद है।
बताया जा रहा है कि मृतक विजेत कश्यप और आरोपी धीरेंद्र शुक्ला उर्फ मिंटू दोनों ही पहले एक साथ अवैध शराब के व्यापार में लिप्त थे। दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण भी दर्ज हैं, कुछ समय पूर्व दोनों में अच्छी दोस्ती भी थी लेकिन विजेत ने जब से उसकी नाबालिग बहन को लेकर भागा है, तब से ही धीरेंद्र उसकी जान का दुश्मन बन था। वह अक्सर अपने दोस्तों के बीच उसे मौत के घाट उतारने की बात कहते हुए भी सुना जाता था। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र दहशत के कारण सन्नाटा पसरा हुआ है। बताया जाता है कि आरोपी की बहन पूजा शुक्ला को ब्रजेश जबसे लेकर भगा था, आरोपी दिन-रात रैकी कर मृतक को ही खोजता रहता था। इतना ही नहीं यह पूरी बात क्षेत्र के रहवासियों को भी विदित थी। लेकिन बहन को भगाकर ले जाने के मामले को फिलहाल दो माह बीतने के बाद मृतक भी यह मान बैठा था कि अब मामला ठंडा हो चुका है। लेकिन आरोपी के मन में परिवार की इज्जत में आए धब्बों की बात घर कर चुकी थी। जिसका बदला लेने के लिए ही आरोपी धीरज शुक्ला ने इस पूरी वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति है।
तिलवारा में आरोपी धीरज शुक्ला के द्वारा बहन के प्रेमी ब्रजेश कश्यप की भयावह हत्या करने की बात जैसे ही सामने आई, आरोपी की बहन पूजा शुक्ला ने घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर बेदर्द मौत को गले लगा लिया। मृतिका पूजा अपने प्रेमी ब्रजेश कश्यम की मौत सहन नहीं कर सकी। जिसके बाद ही उसने यह खौफनाक कदम उठाया। इस घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को लगी उनका कलेजा मुंह को आ गया। इस घटना के बाद समूचे क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है तो वहीं पुलिस महकमा भी दोहरी मौतों की पड़ताल में जुटा है। मौके पर सभी अधिकारी पहुंच चुके है।



