खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पणरोजगार व्यापार दर्पणलाइफस्‍टाइल

15 मार्च सिहोरा पहुंचेंगे राकेश टिकैत।


कृषि कानूनों पर जारी है विरोध प्रदर्शन।
जबलपुर। केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में लाए गए तीनों कृषि कानूनों का लगातार विरोध कर रहे हैं किसान संगठन। इस विरोध की अगुवाई कर रहे किसान नेता राकेश टिकैत अब मध्य प्रदेश के किसानों को इन कानूनों की बारीकी समझाएंगे और इन से होने वाले नुकसान के बारे में बताएंगे। हलांकि किसान इस बात से अनजान नहीं है। लेकिन राकेश टिकैत के मुख से निकली बात का महत्व कुछ और ही रहता है। राकेश टिकैत का 14 मार्च को रीवा में संबोधन है और 15 मार्च को 12:00 बजे सुबह सिहोरा कृषि उपज मंडी परेवा जबलपुर पहुंचेंगे।
इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन द्वारा राकेश टिकैत की आगमन पर, सिहोरा में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें राकेश टिकैत किसानों को संबोधित करेंगे। भारतीय किसान यूनियन की तरफ से सम्मति सैनी, भारत सिंह यादव , अंजना कुरारिया रमेश पटेल मनीष पटेल शारदा यादव जिला पंचायत सदस्य, बबलू यादव इंद्र कुमार पटेल अध्यक्ष अखिल भारतीय ओबीसी महासभा मैं बड़ी संख्या में किसानों और आम जन से उपस्थिति की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page