डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

होली त्यौहार के मद्देनजर कोतवाली थाने में हुई ग्राम सुरक्षा समितियों की बैठक

बैठक में थाना प्रभारी सीके सिरामे द्वारा दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। कोतवाली थाना डिंडोरी में कल गुरुवार को ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन थाना परिसर में किया गया। बताया गया कि आयोजित बैठक में थाना प्रभारी सीके सिरामे द्वारा सुरक्षा समिति के सदस्यों को सभी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। गौरतलब है कि होली त्यौहार के मद्देनजर बैठक का आयोजन रखा गया था, बैठक में गांव, नगर व कस्बों के असामाजिक लोगों पर भी नजर रखने को कहा गया है, त्यौहार के दौरान किसी भी वाद-विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने को कहा गया है। बैठक में कोतवाली थाना क्षेत्र के स्टाफ सहित जिलेभर से दूर-दूर के गांवों से आए हुए सुरक्षा समितियों के सदस्य मौजूद रहे। बैठक में थाना प्रभारी द्वारा सुरक्षा समिति के सदस्यों को होली त्यौहार के मद्देनजर सभी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए एवं किसी भी प्रकार की कोई घटना के बाद तत्काल पुलिस को सूचना देने को कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page