अध्यात्म/धर्म दर्पणखास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशरोजगार व्यापार दर्पणलाइफस्‍टाइल

जगदीश मंदिर में भजन संध्या संग होली मिलन।

जगदीश मंदिर में भजन संध्या संग होली मिलन।
साईं आनंद जन कल्याण समिति का आयोजन।
जबलपुर। पूरी दुनिया में कोरोना के चलते एक भय का माहौल बना हुआ है और जीवन के हर दौर में ईश्वर का साथ मिल जाए तो लड़ाई आसान हो जाती है। कोरोना की वजह से इस बार होली के रंगों का फीका पड़ना तय है। और कोरोनावायरस के संक्रमण की दूसरी लहर ने लोगों की उमंगों पर भी पानी फेर दिया है।
साईं आनंद जन कल्याण समिति द्वारा महात्मा गांधी वार्ड में गड़ा फाटक सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में स्थित जगदीश मंदिर में स्थानीय महिलाओं के बीच भजन संध्या का कार्यक्रम रखा गया और इसके साथ ही महिलाओं के स्वरोजगार पर भी चर्चा की गई। महिलाओं के बीच बड़ी पापड़ अचार जैसे सामग्रियों के निर्माण और समुचित विक्रय को लेकर चर्चा की गई।
साईं आनंद जन कल्याण समिति के अध्यक्ष समाजसेवी जागृति शुक्ला ने बताया कि लोगों के बीच कोरोना की महामारी को लेकर जो जो माहौल है उसे सावधानी से ही दूर किया जा सकता है। महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। महिलाओं के बीच आयोजित भजन संध्या के दौरान 400 वर्ष पुराने प्राचीन जगदीश मंदिर में लोगों ने ईश्वर के सानिध्य को महसूस किया और विश्व के कल्याण की कामना की।
इस अवसर पर जागृति शुक्ला अनीता शुक्ला के साथ स्थानीय महिलाएं मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page