ग्रामीण क्षेत्रों की राशन दुकानों में राशन विक्रेताओं द्वारा गरीबों का निवाला छीना जा रहा है


मझौली दर्पण— एक तरफ देखा जाए तो पूरे भारत देश में लोग कोरोना जैसे महामारी से जूझ रहे एवं गरीबी और बेरोजगारी की समस्या से ग्रामीण वासी परेशान हैं उन सभी परेशानियों को देखते हुए भारत सरकार ने यह निर्णय लिया था कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत हर नगर ओर ग्रामीण क्षेत्रों में राशन कार्ड धारियों को मुफ्त में 5 किलो अनाज दिया जाना सुनिश्चित किया जिससे कि गरीबों का भरण पोषण हो सके लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के सेल्समैन के द्वारा यह राहत नहीं पहुंचाई जा रही और उनका हक छीना जा रहा है यह मामला जबलपुर जिला के मझौली ग्रामीण क्षेत्र का है जो कि सेवा सहकारी समिति खांड सोसायटी के सेल्समैन हरी झारिया के द्वारा ग्राम पंचायत मुड़िया मड़ोद में राशन दुकान में प्रधानमंत्री राहत कोष के तहत जो अनाज वितरण किया जाना था गरीबों को प्रत्येक व्यक्ति 5 किलो के हिसाब से जोकी केंद्र सरकार ने अप्रैल मई से लेकर नवंबर तक गरीबों को राशन दिए जाने की योजना बनाई थी लेकिन राशन दुकान विक्रेता के द्वारा कुछ गरीबों को केवल 1 माह का राशन दिया गया और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का राशन नहीं दिया गया जबकि पीयूसी मशीन से अंगूठा लगवा कर उनका राशन निकाल लिया गया और उनके राशन कार्ड में केवल 1 माह का राशन दिया गया है ऐसा कई राशन कार्ड धारियों के साथ किया गया है
जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने मिलकर भारतीय किसान संघ महाकौशल के साथ की है जो कि जबलपुर कलेक्टर महोदय कर्मवीर शर्मा और सिहोरा एसडीएम आशीष पांडे और मझौली तहसीलदार प्रदीप मिश्रा के यहां पर ज्ञापन सौंपा गया कि जल्द से जल्द जांच कर उचित कार्रवाई की जाए



