नगर परिषद मझौली मैं मनाया गया विश्व शौचालय दिवस


मझौली दर्पण —-19 नवम्बर विश्व शौचालय दिवस के उपलक्ष्य पर नगर परिषद मझौली में इंद्राणा रोड स्थित सार्वजनिक शौचालय पर विश्व शौचालय दिवस मनाया गया विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर लोगों को शौचालय के उपयोग के महत्व एवं अपने नगर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करने हेतु जागरूक करते हुए शौचालय के उपयोग करने हेतु शपथ ग्रहण कार्यक्रम कराया गया
इस कार्यक्रम में स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर डॉक्टर सुभाष शराफ, नगर परिषद मझौली कार्यालय के सदस्य, समाजसेवी सुनील साहू, वार्ड क्र. 04 के पार्षद जाकिर खान, स्वच्छता प्रभारी एवं सफाई कर्मचारी तथा पंकज ठाकुर, रितेश दुबे ,चंद्रभान रैकवार, शहीद खान,विश्वनाथ नेटी, सुरेंद्र झारिया, रॉस इंडिया संस्था भोपाल , प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार चौरसिया उपस्थित रहे|



