नशीले इंजैक्शन विक्रेता घमापुर पुलिस की गिरफ्त में:आरोपियों से 200 नग नशीले इंजैक्शन जप्त

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि शीतला माई में दो युवक एक्टीवा लिए खड़े है। जो अपने पास रखे हुए नशीले इंजैक्शन बेचने की फिराक में है,यदि तुरंत दबिश दी जाती है,तो आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा जा सकता है। क्राईम ब्रांच एवं घमापुर थाना की संयुक्त टीम द्वारा दबिश देते हुये युवकों को पकडा गया,पूछताछ में दोनो ने अपने नाम सुधीर शर्मा,अभिलाष सिंह राजपूत बताया, जिनकी तलाशी लेने पर एक्टीवा की डिक्की में 100 नग पैक एविल इजैक्शन एवं 100 नग ब्यूपाईन इंजैक्शन रखे मिले, दोनों आरोपियों से 200 नग नशीले इंजैक्शन,3 मोबाईल (वन प्लस, सैमसंग एवं रेडमी कम्पनी के), नगद 2430 रूपये मय एक्टीवा वाहन जप्त करते हुये ड्रग्स कंट्रोल एक्ट एवं 18 सी औषधि एवं प्रशासन अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर उक्त इंजैक्शन कहॉ से प्राप्त किये इस सम्बंध में पूछताछ जारी है।



