अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

खमरिया थाने में दर्ज हुआ सूदखोर के विरूद्ध प्रकरण: आरोपी फरार

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। खमरिया थाना प्रभारी सुश्री निरूपा पाण्डे से मिली जानकारी अनुसार सतीश कुमार पटैल निवासी सोनपुर घाना ने लिखित शिकायत दी कि वह अगरबत्ती का धंधा करता है।  घर की समस्या होने के कारण 1 लाख रूपये की जरूरत होने पर रिठौरी ग्राम के ओमप्रकाश उर्फ बबलू पटैल से ब्याज पर18-5-2015 को 5 प्रतिशत की दर से ब्याज पर 1 लाख रूपये लिये थे, जिसके एवज में बैंक ऑॅफ इंडिया शाखा खमरिया का एक चैक 1 लाख रूपये की राशि भरकर साईन करके दिया था वह दिनांक 18-6-2015 से लगातार दिनांक 7-9-2018 तक 5 हजार रूपये प्रतिमाह के हिसाब से 40 माह में कुल 2 लाख रूपये दे चुका है। एक माह का ब्याज चूक जाने पर उसका चैक ओमप्रकाश ने बैंक से बाउंस करा दिया और उससे कहा कि तुम्हारे ऊपर कोर्ट केश करूंगा तो उसने 4 माह का ब्याज 20 हजार रूपये देकर बाउंस वाला चैक वापस लेकर एक कोरा चैक साईन करके ओमप्रकाश को दिया था अभी तक उसके द्वारा कुल 2 लाख 99 हजार रूपये ओमप्रकाश को दिये हैं इसके बाद भी ओमप्रकाश उससे लगातार 1 लाख 18 हजार रूपये की मांग कर रहा है। एवं रूपये नहीं देने पर जेल भिजवाने की धमकी दे रहा है। शिकायत पर ओमप्रकाश उर्फ बबलू पटैल के विरूद्ध धारा 384 भादवि एंव 4 म.प्र. ऋणियों का संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page