किसानों कि समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर से मिला प्रतिनिधिमंडल

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। भारतीय किसान संघ जिला डिण्डोरी के प्रतिनिधिमंडल ने पिछले दिनों जिला कलेक्टर विकास मिश्रा से मिलकर जिले के किसानों की विभिन्न समस्याओ से अवगत करवाया। बताया गया कि समस्याओं में मुख्य रूप से ग्राम पंचायत भुरसी के पोषक ग्राम टूंडा टोला की बिजली की समस्या को बताया गया है। गौरतलब है कि आजादी के 75 वर्षों के बाद भी ग्राम टूंडा टोला बिजली विहीन गांव है, यहाँ के किसान बिजली की कमी के कारण कृषि कार्य नही कर पा रहे है, बच्चे पढ़ाई भी नही कर पा रहे है। इसी तरह ग्राम बरगांव के नजदीक जनजाति कल्याण केंद्र बरगांव के पास 5 घरो तक बिजली नही पहुंची है। समस्याओं में जिले भर के समस्त नहरों की साफ-सफाई करवाने की मांग रखी गई है, ताकि किसानों के खेतों तक पानी पहुंच सके। जिला कलेक्टर विकास ने भारतीय किसान संघ के किसानों की समस्याओ को सुना और तत्काल समाधान करने का अश्वासन दिया है। कलेक्टर ने कहा की भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल से प्रति माह बैठक कर किसान की समस्याओ को सुनकर समस्याओं के निराकरण किया जायेगा। मुलाकात के दौरान जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू, सलाहकार सोहन, जिलामंत्री अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू, तहसील डिण्डोरी अध्यक्ष अधिवक्ता हर्ष गुप्ता, समनापुर अध्यक्ष अधिवक्ता फलेन्द्र चंदेल, अधिवक्ता भुवन पाराशर मौजूद रहे।



