डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

कोविड-19 संक्रमण से जिले भर में आधा दर्जन से ज्यादा मौतें

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले भर में कोविड-19 संक्रमण के मरीज लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं,मौत का आंकड़ा भी आधा दर्जन से ज्यादा का जा चुका है,बावजूद जिले के कई स्थानों पर जन जागरूकता का अभाव बना हुआ है, लोगों में कोविड-19 के प्रति जागरूकता ना होने से फेस मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग सहित अन्य नियमों का पालन नहीं किया जा रहा।ग्रामीण अंचलों के कई इलाकों में आज भी लोग भीड़,समूह जमा सहित कई आयोजन भी कराए जा रहे हैं, जिससे जिले भर में कोविड-19 के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं और मौत का आंकड़ा भी आधा दर्जन से ज्यादा का जा पहुंचा है, जो परेशानी का विषय बना हुआ है। आने वाले दिनों में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या में और इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है,जिससे मरीजों को समुचित इलाज की व्यवस्था करने में प्रशासन को परेशानी होने की संभावना जताई जा रही है,बावजूद जिले के कुछ क्षेत्रों में कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा ओर मनमानी की जा रही है, जिससे संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है, हालांकि कोविड-19 से स्वस्थ होकर मरीज वापस घर भी जा रहे हैं।

 जबलपुर अस्पताल में भर्ती कोविड मरीज प्रताप राठौर की मौत।

जिले भर में कोविड-19 संक्रमण से लगभग आधा दर्जन से ज्यादा मौतें हो चुकी है। कल मंगलवार को कोकोमेटा निवासी मृतक प्रताप सिंह राठौर उम्र 55 वर्ष जो पिछले एक पखवाड़े से जबलपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती थे, जिनकी मंगलवार को मृत्यु हो गई,कोविड-19 प्रोटोकोल के तहत जबलपुर में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।इसी तरह समनापुर परियोजना अधिकारी खिल्ली नेटी का बिलासपुर में इलाज के दौरान निधन हो गया, मृतिका श्रीमती नेटी कोविड-19 के मरीज थी, निधन के बाद लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। पिछले दिनों जिले के प्रतिष्ठित व्यवसाई व नीलम होटल के संचालक उमाकांत शर्मा के निधन की सूचना के बाद लोगों ने परिवार के प्रति शोक संवेदना जताई है। गौरतलब है कि स्वर्गीय शर्मा कोरोना के मरीज थे,जिनका पिछले दिनों सोमवार सुबह जिला अस्पताल में कोरोना के उपचार के दौरान मौत हो गई।बताया गया कि मृतक श्री शर्मा के पुत्र पवन शर्मा युवा भाजपा नेता हैं, और पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं। मुक्तिधाम में कोविड प्रोटोकाल की गाइड लाइन के अनुसार सावधानी पूर्वक अंतिम संस्कार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page