शारदा मंदिर कुकर्रामठ में चैत्र नवरात्र पर मंदिर के मुख्य द्वार में लटका रहा ताला

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते जिले में सभी तरह के सर्वजनिक आयोजन को लेकर पूर्णतः प्रतिबंध लागू किए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर कुकर्रामठ बाजार चौंक में स्थित शारदा मंदिर में चैत्र नवरात्र के मौके पर पिछले वर्ष की भांति इस साल भी कोरोना वायरस को देखते हुए मंदिर के मुख्य द्वार पर आयोजन समिति द्वारा ताला लगा दिया गया है, जिससे सीमित संख्या में ही भक्त पहुंच रहे हैं। बताया गया कि वर्षों बाद ऐसे समय आया है जब कोरोना काल में दूसरी बार चैत्र नवरात्र के मौके पर मंदिर के मुख्य द्वार पर ताला लगाया गया हो, मंदिर में पूजा पाठ सहित अन्य अनुष्ठान मंदिर के मुख्य पुजारी द्वारा पूरे किए गए। कल अष्टमी पर जिले भर के विभिन्न क्षेत्रों में कन्या भोजन के आयोजन कराए गए, कई गांव में देवी जस के आयोजन भी कराया गया, चैत्र नवरात्र के मौके पर जिलेभर के देवी मंदिरों सहित धार्मिक स्थलों में लोगों ने पहुंच कर भक्ति भाव से पूजा पाठ कर मन्नतें मांगी। महावीर टोला मैं स्थित शारदा मंदिर में दिन भर लोगों की भीड़ नजर आई, हालांकि आयोजन समिति द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल के तहत मंदिर दर्शन से पहले मास्क लगाना अनिवार्य किया हुआ था, जिससे मंदिर पहुंचे अधिकतर श्रद्धालु नियमों का पालन करते हुए नजर आए।



