ग्रामीण अंचलों में कोविड-19 के प्रति जन जागरूकता लाने आगें आ रहे हैं विभिन्न संगठनों के लोग

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। कोविड-19 संक्रमण के मामले देश भर में तेजी से बढ़ रहे हैं,जिले में भी मरीजों की संख्या मैं लगातार इजाफा हो रहा है।जिले के ग्रामीण अंचलों में कोविड-19 के प्रति जन जागरूकता का अभाव अभी तक बना हुआ है, कोरोना वायरस के प्रति लोग सावधानियां नहीं बरत रहे और ना ही कोविड वेक्सिन के प्रति लोगों में जन जागरूकता है, वैक्सीन लगवाने से अभी भी अधिकतर लोग कतरा रहे हैं,तरह-तरह की अफवाहें की लोग दलील देते हुए नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि प्रदेश सहित पूरे जिले में कोरोना वायरस के संंकमण बड़ी तेजी से अपना पैर पसार रहा है, जिससे लोगों में दहशत बढ़ती जा रही है। मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण अजीविका मिशन जनपद पंचायत शहपुरा से जुड़ी स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा घर घर जाकर लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव की जानकारी देकर देशहित में काम किया जा रहा है। बताया गया कि जनपद पंचायत शहपुरा के अंतर्गत 886 स्व-सहायता समूह है, 45 ग्राम संगठन बने हैं, जिसमें 35 महिला सदस्यों द्वारा ऑनलाइन प्रशिक्षण प्राप्त करके ग्रामीण स्तर पर लोगों को जागरूक करने का काम कर रही हैं, ताकि लोगों को संक्रमण के बारे में समझा जा सकें।अजीविका मिशन शहपुरा के अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा बताया गया कि राज्य ग्रामीण अजीविका मिशन से जुड़ी स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा अपने गांव में लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव व कोरोना वेक्सिन के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक करने का काम लगातार किया जा रहा है। बताया गया कि जागरूकता कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक मीना परते , मुकेश तोमर , देवेंद्र पाठक , वैशाखी कछवाहा , विनोद गुप्ता व अन्य स्टाफ द्वारा लगातार ग्रामीण अंचलों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए जागरूक करने का काम किया जा रहा है।



