खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

शाहपुरा विधायक भूपेंद्र मरावी के माता जी का जबलपुर में इलाज के दौरान निधन

जिले के शाहपुरा विधायक भूपेंद्र मरावी की माता जी का कल शुक्रवार जबलपुर में इलाज के दौरान निधन हो गया, घटना के बाद जिले के राजनीतिक दल के नेताओं,प्रशंसक सहित स्थानीय लोग स्तब्ध रह गए। अचानक हुई घटना के बाद लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी में परिवार वालों को सहन शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की जा रही है। मिली जानकारी अनुसार शाहपुरा विधायक भूपेंद्र मरावी की माता जी कोरोना की मरीज थी, जिनका इलाज जबलपुर के एक अस्पताल में चल रहा था, लेकिन कल शुक्रवार दोपहर उनकी दुखद मृत्यु की खबर सामने आ गई। दुखद घटना के बाद पार्टी के शीर्ष नेताओं सहित स्थानीय लोग, प्रशंसकों सहित जिले के लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार वालों को इस दुख की घड़ी में सहनशक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page